फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The groom and his family were free.

दूल्हा और उसके परिजन 20 घंटे बाद बंधन मुक्त हुए

Mon, 24 Oct 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 24 Oct 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
The groom and his family were free.
दहेज - फोटो : demo pic

दहेज में आल्टो कार की बजाय बोलेरो मांगने वाला दूल्हा और उसके परिजन बीस घंटे बाद लड़की पक्ष के बंधन से मुक्त हो सके। गांव में  रातभर चली पंचायत विफल होने के बाद मामला थाने में पहुंच गया था।

विज्ञापन


वहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद दूल्हा और उसके परिजनों को छोड़ा गया। पुलिस के अनुसार जनपद मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव बहरोड़ा से एक युवक की बारात रविवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में आई थी।
विज्ञापन


वहां नाश्ते-खाने और पूरी आव भगत होने के बाद निकाह की तैयारी चल रही थीं। इस दौरान दूल्हे के पिता ने दहेज में आल्टो की बजाए बोलेरो मांगने पर बात बिगड़ गई थी। जिस पर ग्रामीणों समेत लड़की पक्ष ने
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में तोड़फोड़ कर बारातियों समेत दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को तो मुक्त करा दिया था, लेकिन दूल्हा और उसके परिजनों को ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा था।

सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में लड़का और लड़की पक्ष के बीच रातभर बातचीत होती रहीं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिस पर सोमवार सुबह पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, वहां फिर से बातचीत का दौर शुरू हुआ।


दोपहर करीब तीन बजे दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके तहत दोनों पक्ष एक-दूसरे का सामान, जेवर और उपहार लौटाने पर राजी हो गए।

जबकि लड़की पक्ष द्वारा रिश्ते समेत बारात के खानपान पर खर्च की गई रकम वापस लौटाने पर लड़का पक्ष सहमत हो गया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों की देखरेख में बंधक बने दूल्हे और उसके परिजनों को करीब 20 घंटों बाद मुक्त किया गया।

इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी बनने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed