{"_id":"57dc0c284f1c1b0b32d478c2","slug":"the-district-headquarters-anganbadis-halla-bol","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल
- फोटो : अमर उजाला
जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को नगर पालिका धरना स्थल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
ऐसे में कार्यकत्रियों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यकत्रियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की। आंगनबाड़ियों का हापुड़ कलेक्ट्रेट पर धरना शुक्रवार को प्रस्तावित था।
विज्ञापन
घोषणा के अनुसार सुबह से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कलेक्ट्रेट के पास नगर पालिका धरना स्थल पर जमावड़ा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में पहुंची कार्यकत्रियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष इच्छा तोमर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार ने कितने ही कार्यों में लगाया हुआ है। बावजूद इसके इनका मानदेय बेहद कम है। आंगनबाड़ी अपने नियमितीकरण व अन्य मांगें कर रही हैं,
लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। हंगामे की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही तैयार था। काफी संख्या में महिला पुलिस मौके पर तैनात की गई थीं। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम प्रेम प्रकाश को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की।