{"_id":"579391cd4f1c1ba07cc4bdb0","slug":"the-devotees-dressed-in-costumes-of-the-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन आते ही सज गई शिवभक्तों की पोशाकों से दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन आते ही सज गई शिवभक्तों की पोशाकों से दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
सज गई शिवभक्तों की पोशाकों से दुकान
- फोटो : अमर उजाला
शिवभक्तों के लिए भगवा वस्त्रों की दुकानें सज गई है। हरिद्वार से जल लेने जाने वालों ने इनकी खरीदारी भी शुरू कर दी है। हालांकि दूरदराज के शिवभक्त गंगाजल लेकर लौटने भी शुरू हो गए हैं। इनकी सेवा के लिए शिविर लगने लगे हैं।
विज्ञापन
सावन में भगवा वस्त्र, मुखौटे, त्रिशूल आदि के साथ ही पूजा सामग्री की दुकानों पर शिवभक्तों की भीड़ लगने लगी है। इनके लिए जिले में भी जगह-जगह भगवा वस्त्रों की दुकानें सज गई हैं। जिन पर हरिद्वार, गौमुख से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त खरीदारी करने लगे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मध्यप्रदेश के मुरैना से 12 कांवडिय़ों का दल हापुड़ के मेरठ रोड स्थित गलैक्सी गार्डन में लगे कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचा। जहां शिवभक्त राधेश्याम रावत, मुकेश रावत, जगमोहन राव, रूप सिंह रावत, पटेल रावत, राजपाल रावत,
विज्ञापन
हरीशंकर रावत, महरबान रावत आदि ने बताया कि वह हरिद्वार से 19 जुलाई को गंगाजल लेकर चले थे। महाशिवरात्रि से पूर्व ही गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। शिवभक्तों की सेवा करने के लिए जिले में कांवड़ सेवा शिविरों का लगना भी शुरू हो गया है।