{"_id":"57d80e7b4f1c1b912cd4827a","slug":"the-death-of-innocent-children-from-falling-hot-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला मेवातियान में गर्म शीर गिरने से मासूम बच्ची की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला मेवातियान में गर्म शीर गिरने से मासूम बच्ची की मृत्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 13 Sep 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर के मोहल्ला कोटला मेवातियान में मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईद की खुशियां मना रहे एक परिवार में खौलती शीर गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया तथा मोहल्ले में भी ईद का त्यौहार गमगीन माहौल में बदल गया।
विज्ञापन
ईद की नमाज के बाद ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले इस परिवार में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने ईद पर नये नये कपड़े पहन रखे थे। पांच साल की आफिया तो गुड़िया की तरह सजी घूम रही थी। करीब 11 बजे परिवार की महिलाओं ने शीर बनाकर रखी।
विज्ञापन
दुर्भाग्य से बच्ची साफिया ने उक्त शीर से भरा बर्तन जाकर पकड़ लिया। जिससे वह पलट गया और शीर उसके ऊपर उलट गई। खौलती शीर के शरीर पर गिरने से साफिया की हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया औैर ईद की खुशियां गम में बदल गईं। बच्ची की मां का तो रो रोकर बुरा हाल हो गया। दरअसल साफिया परिवार में सभी की लाडली थी। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे।
गमगीन माहौल में बिना पुलिस को सूचना दिये उसके शव को दफना दिया गया। हादसे की खबर मोहल्ले में फैली तो लोगों में शोक छा गया और ईद की रौनक फीकी पड़ गई।