फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The crowd will be the first day of Sawan

सावन के पहले दिन शिवालयों में रहेगी भीड़

Tue, 19 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 19 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
The crowd will be the first day of Sawan
श‌िव - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक अनुष्ठानों को समर्पित सावन माह बुधवार (आज) से शुरू होगा। इसके लिए शिवालयों को साफ सफाई कर तैयार कर लिया है। शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु तैयार हैं। पहले दिन ही मंदिरों में भीड़ रहेगी और बम-बम के जयघोष होंगे।

विज्ञापन


बुधवार से शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने के लिए बम बम भोले के उद्घोष के साथ शिवालयों में पहुंचने लगेंगे। मंदिरों में साफ सफाई हो गई है।  ग्राम सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन माह में पूजा अर्चना करना के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


मंदिर समिति ने सावन मास को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर समिति के शिवकुमार त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, गजेंद्र त्यागी ने बताया कि सावन मास में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर प्राचीन चंडी मंदिर, मंशा देवी मंदिर, छपकौली स्थित शिव मंदिर, पुराना बाजार, देवलोक स्थित शिव मंदिरों में भी शिवालय सज कर तैयार हो गए हैं। उधर गंगोत्री से पावन जल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे बम बम भोले के उद्घोष के साथ रवाना होने लगे हैं।  

सावन मास (श्रावण) अर्थात श्रवण माह का अर्थ है सुनना। इस माह में भागवत, रामायण, शिव पुराण आदि सुनने का सबसे अधिक महत्व है। इसलिए इस माह का नाम सावन मास है। इसमें रूद्राभिषेक किये जाने का भी विशेष महत्व है।

भगवान आशुतोष को इस मास में दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, गन्ने का रस, औषधी रस, अनेकानेक कामनाओं की पूर्ति के लिए अनेकानेक विधि से अभिषेक किया जाता है। भोलेनाथ का चंदन, पुष्प, बेल पत्र, भांग, धतूरा, खीर, पंचमेवा का भोग, ऋतु फल, इत्र आदि के द्वारा पूजन करना चाहिए।


भगवान शिव को जलाभिषेक करने के पीछे यह भी कारण है कि इस वर्षा ऋतु में वर्षा की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। क्योंकि सभी प्राणियों का प्राण अन्न में ही है,वह अन्न खेत-खलिहान से उत्पन्न होता है। ऐसे में वर्षा नहीं होने से अकाल, दुर्भिक्ष, अनावृष्टि हो जाएगी। इसलिए भगवान शिव का जलाभिषेक कर जलवृष्टि के लिए प्रार्थना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed