फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The co-wife was accused of beating and throwing her out of the house.

Hapur News: सौतन पर लगाया पीटने व घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The co-wife was accused of beating and throwing her out of the house.
सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ निवासी महिला ने अपनी सौतन पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि दो साल पहले उन्होंने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके पति पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी गांव में ही बच्चों के साथ रहती है। जबकि वह पति के साथ गाजियाबाद में किराये पर रहती है। जब वह पति के साथ गांव आती है, तो सौतन उनके साथ अभद्रता करती है। शुक्रवार को भी वह पति के साथ गांव गई थी। वहां पर सौतन और उसकी बेटियों ने पिटाई कर घायल कर दिया। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। इसके उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर झूठी सूचना देकर उनके पति को भी पुलिस हिरासत में भिजवा दिया। पीड़िता ने सौतन और उसकी बेटियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी महिला का आरोप है कि गाजियाबाद निवासी महिला उसके पति के साथ जबरन घर में घुसी और उनके उनके साथ अभद्रता की। इसलिए पुलिस को कॉल कर बुलाना पड़ा। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed