{"_id":"580a3a304f1c1b9f1b705517","slug":"the-boycott-chinese-goods-market-buzzing","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहिष्कार के बावजूद चाइनीज सामान से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिष्कार के बावजूद चाइनीज सामान से बाजार गुलजार
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
चाइनीज सामान से बाजार गुलजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया और दूसरे माध्यम से लगातार हो रहे बहिष्कार की घोषणाओं के बावजूद चाइनीज झालर और लाइटों से बाजार गुलजार हैं। इतना ही नहीं इनकी जमकर खरीदारी भी हो रही है। ये आइटम लोगों को पसंद भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन का पाकिस्तान के पक्ष में आने के बाद से देश में चाइनीज सामान का विरोध हो रहा है। जगह जगह लोगों द्वारा चाइनीज सामान के बहिष्कार की घोषणाएं हो रही हैं। व्यापारी और लोग चाइनीज सामानों को जला रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार चाइनीज सजावटी सामान और लाइटों से अटे पड़ेे हैं। 50 से 500 रुपये तक की झालरें मिल रही हैं। प्रोजेक्टर झालर 350 से पांच सौ रुपये में बिक रही है। आकर्षक सजावटी लैंपों से भी बाजार सजे हुए हैं।
विज्ञापन
दुकानदार राहुल ने बताया कि लोगों को इस बात से मतलब नहीं है कि यह आइटम चाइनीज है या हिंदुस्तानी, उन्हें जो पसंद आ रहा है उसकी खरीदारी कर रहे हैं।