{"_id":"67d719a48a984ef7070add18","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-on-a-crusher-hapur-news-c-306-1-gha1001-113352-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्रशर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्रशर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बहावली निवासी फत्ते का शव क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में शनिवार को गन्ना क्रशर पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
30 वर्षीय फत्ते काफी समय से औरंगाबाद में श्रीपाल के क्रशर पर मजदूरी करते थे। वह होली पर अपने गांव गए हुए थे। फत्ते शनिवार की शाम ही गांव से क्रशर पर पहुंचे और अपने कमरे में चले गए। शाम करीब सात बजे के आसपास अन्य कामगार कमरे पर पहुंचे, तो उन्हें फत्ते का शव कमरे में छत के कुंदे से फंदे पर लटका मिला। कामगारों ने सूचना क्रशर संचालक को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।