फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The bodies are not carrying out fogging, people are troubled by mosquitoes.

Hapur News: निकाय नहीं करवा रहे फॉगिंग, मच्छरों से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The bodies are not carrying out fogging, people are troubled by mosquitoes.
बुलंदशहर। गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। जिले की सभी निकाय, गांवों से लेकर पॉश काॅलोनियों तक में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते नगरों और ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का आतंक लोगों की नींद उड़ा रहा है। मच्छरों की संख्या बढ़ने पर उनका डंक लोगों को परेशान कर रहा है, लेकिन जिले की अधिकांश नगर निकायों के साथ ग्राम पंचायतों की ओर से अब तक एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग का कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया है। जबकि छह निकायों में फागिंग होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम बदलने से जिले में मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ा है। शहर की पॉश काॅलोनियों के साथ अन्य काॅलोनियों से लेकर गांवों तक मच्छरों के प्रकोप के कारण शाम के समय लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। स्थिति यह है कि रात को सोने के दौरान मच्छरों का प्रकोप लोगों की नींद उड़ा रहा है। नगर निकाय क्षेत्रों में जनता परेशान हो रही है, लेकिन न तो निकायों के अध्यक्ष और न ही अधिकारियों को जनता की चिंता है। इसके चलते जिले की अधिकतर निकायों में अभी तक फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव शुरू भी नहीं कराया है। कुछ निकायों में फॉगिंग की जा रही है, लेकिन वह भी खानापूर्ति मात्र साबित हो रही है। नगर के आवास विकास निवासी शुभम ने बताया कि पॉश काॅलोनी होने के बावजूद सुविधाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता। राधानगर निवासी शिवानी ने बताया कि सीजन में एक या दो बार कर्मचारी फॉगिंग के लिए आते हैं, लेकिन इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं होता है। डीएम रोड निवासी श्याम ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। फॉगिंग हो तो कुछ राहत मिले।
विज्ञापन

--
इन निकाय में अभी तक नहीं हुई फॉगिंग
जिले में आठ नगर पंचायत व नौ नगर पालिका शामिल हैं। औरंगाबाद, ककोड़, खानपुर, बीबीनगर व नरौरा नगर पंचायत और सिकंदराबाद व खुर्जा नगर पालिका में अभी तक फॉगिंग नहीं हुई है। जबकि नगर पंचायत बुगरासी और नगर पालिका बुलंदशहर, शिकारपुर व अनूपशहर में अप्रैल माह में फॉगिंग किए जाने की अफसरों ने बात कही। वहीं, वर्तमान में नगर पंचायत पहासू, छतारी और नगर पालिका स्याना, जहांगीराबाद, गुलावठी व डिबाई के निकाय अधिकारी फॉगिंग कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट

सभी निकाय को अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए जा चुके है। जहां फॉगिंग नहीं हो रही है उन सभी क्षेत्र में जल्द फॉगिंग का कार्य करवा दिया जाएगा। - प्रमोद कुमार पांडेय, नोडल अधिकारी निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed