फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The blown midnight power cuts.

बिजली कटौती ने उड़ाई रात की नींद

Mon, 29 Aug 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 29 Aug 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
The blown midnight power cuts.
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

रविवार को छुट्टी के दिन बिजली कटौती ने लोगों को रुला दिया। दिन में बिजली की आवाजाही से बेचैन रहे, रात में चार घंटे की कटौती ने सबकी नींद उड़ा दी। रात 12 बजे गुल हुई बत्ती तड़के चार बजे आई। ऐसे में लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।

विज्ञापन


बिजली न आने से सुबह पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। पावर कारपोरेशन का उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे का असर रच मात्र भी नहीं दिख रहा है। शहर में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की बात कही जा रही है, पर बमुश्किल दस घंटे ही मिल पा रही है।
विज्ञापन


इससे इस उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाल यह है कि कटौती न दिन का चैन व रात की नींद छीन ली है। डॉक्टरों की माने तो नींद पूरी न होने से लोग चिड़चिड़ापन की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीज इस तरह की परेशानी दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात 12 बजे लखनऊ कंट्रोल रूम के आदेश पर शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। एकाएक बिजली गुल होने पर लोगों की नींद उड़ गई। कुछ लोगों ने बिजली घर फोन से बात की तो पता चला कि लखनऊ कंट्रोल रूम से कटौती की गई है।


भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ताओं ने रात भर अपनी छतों पर चहलकदमी करके बिताई। सुबह करीब चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

उधर, एसडीओ नगर यशेंद्र ने बताया कि लखनऊ स्तर से यह कटौती की गई। स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed