फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   temperature decrease two degree

Hapur News: शीतलहर से कांपे लोग, दो डिग्री गिरा पारा

Wed, 07 Jan 2026 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
temperature decrease two degree
हापुड़। कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। बुधवार को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। ठंड के बीच कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से अभिभावकों ने स्कूलों का अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में साफ दिखाई दे रहा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इसके कारण लोग ठिठुरते नजर आए। शीतलहर के चलते दो पहिया वाहनों चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं किसान और मजदूर भी ठंड में बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड के साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण जिले में अभी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं को फायदा, सब्जियों को नुकसान-
मौसम का असर फसलों पर भी पड़ा है। ठंड पड़ने से गेहूं की फसल को फायदा और सब्जियों खासकर मटर, सरसों, आलू आदि को नुकसान है। इस सब्जियों में बीमारियां लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed