{"_id":"57ff9de54f1c1bd87528fcc0","slug":"tehsil-chaupla-hit-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील चौपला पर लगा जाम, लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील चौपला पर लगा जाम, लोग हुए बेहाल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
लगा जाम, लोग हुए बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था बृहस्पतिवार को एक बार फिर बेपटरी हो गई। वाहनों के दबाव के चलते शहर के प्रमुख तहसील चौपला मार्ग पर जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाने से वाहनों की कतार लगने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते शहर के तहसील चौपला, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड और मेरठ तिराहे पर जाम लग गया। वाहन चालकों में एक-दूसरे से पहले निकलने होड़ लगी रही। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
यातायात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर दोपहर दो तक जाम खुलावाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दोपहर बाद भी जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
वहीं, यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि छुट्टियों के बाद सड़कों पर वाहनों का दवाब बढ़ जाने के कारण जाम लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवा दिया।