फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenage girl kidnapped, report filed against three youths

Hapur News: किशोरी का किया अपहरण, तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped, report filed against three youths
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि 20 फरवरी 2026 की रात करीब साढ़े सात बजे वह मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में गई थीं। उस समय उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटीं तो बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि मयंक, आर्यस उर्फ नोनू और प्रतीक बहला-फुसलाकर बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed