{"_id":"58e7c44c4f1c1b081a5b59a8","slug":"teacher-reached-school-in-drunken-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को किया निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ईनायतपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीते दिनों शराब पीकर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को बीएसए ने जांच के बाद निलंबित कर दिया है। उक्त शिक्षक पर ग्रामीणों ने बच्चों के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने ईनायतपुर गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिक्षक फेरेराम शराब की हालत में मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ भी उक्त शिक्षक अभद्रता करता था। इस मामले में ग्रामीणों ने भी उनसे कई बार शिकायत की थी।
मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद बीएसए ने उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी स्कूलों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन