{"_id":"6419e5a98115cda9cc089de6","slug":"teacher-beaten-by-inlaws-hapur-news-c-30-1-57713-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिक्षिका को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिक्षिका को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
हापुड़। दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों न शिक्षिका को जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिलखुवा के मोहल्ला आर्य नगर निवासी बरखा ने बताया कि वह जिला बुलंदशहर के गांव दरवेशपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। 11 नवंबर 2021 को उसकी शादी जिला बुलंदशहर के रजनीश के साथ हुई थी। रजनीश गुलावठी स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात हैं। जन्म से उसके हाथ और पांच में छह उंगलियां हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग छह अंगुलियों के होने का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। इसके अलावा पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
16 मार्च 2022 को इन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जलाकर मारने की धमकी दी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला थाने में विवाहिता के पति रजनीश, सास गीता, ससुर प्यारेलाल, जेठ अवनीश, ननद अर्चना, आयशा व दो ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।