{"_id":"2259251c5940da405c6ef8cc4808097a","slug":"surma-villages-ready-to-give-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गांव में सूरमा हार मानने को तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गांव में सूरमा हार मानने को तैयार
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के सम्पन्न हो जाने के बाद जातिगत समीकरणों के आधार पर परिणाम का आंकलन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर खड़े प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
हालांकि नतीजे का पता मतों की गणना के बाद ही चलेगा, लेकिन प्रत्याशी हार मानने को तैयार नहीं हैं। हापुड़ ब्लाक में ग्राम प्रधान की 93 सीटों पर और ग्राम पंचायत सदस्य की 1265 पद पर शनिवार को मतदान हुआ था। ग्राम प्रधान पद पर 592 प्रत्याशियों ने अपने भाग्य को अजमाया है। करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ।
सभी प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में कैद हो गया है। मतदान समाप्त हो जाने के बाद अब जीत हार की बाजियां लगने लगी हैं। मतदान में जातिगत समीकरण तथा किस जाति के किस प्रत्याशी को ज्यादा मत मिला है, इसके आधार पर जीत का गणित तय हो रहा है।
विज्ञापन
किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी है, इसका आंकलन करना गांव प्रधान के चुनावों के सियासी जानकारों के लिए मुश्किल हो गया है। इस चुनाव में किसे खुशी मिलेगी और किसे रुसवाई, यह तो मतगणना के बाद 12 दिसंबर को ही पता चलेगा।
इतना जरूर है कि प्रमुख प्रत्याशियों के कार्यकर्ता चुनाव में हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अब हर कोई 12 दिसंबर का इंतजार कर रहा है ताकि परिणाम की जानकारी हो सके।