फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   supply of 56 localities was disrupted

Hapur News: फाल्ट से साढ़े छह घंटे तक 56 मोहल्लों की आपूर्ति रही गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
supply of 56 localities was disrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड पर एसएसवी कॉलेज के पास केबल बॉक्स फटने से साढ़े छह घंटे तक दिल्ली रोड बिजलीघर बंद पड़ा रहा। इससे जुड़े करीब 55 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी से लोग तिलमिला उठे, रेलवे रोड निवासी एक उपभोक्ता से जेई ने फोन पर अभद्रता भी कर दी। इस मामले में एसई से शिकायत की गई है। चरमराई बिजली व्यवस्था से लोगों में रोष है।
सुबह करीब चार बजे बरसात शुरू हुई, उसी समय एसएसवी कॉलेज के पास 33 केवी क्षमता के केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इस कारण दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर चार, छह और आठ ठप हो गए। बिजली कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की, फाल्ट मिलने पर अधिकारी को सूचना देने का प्रयास किया गया। एक कर्मचारी ने बताया कि संबंधित अधिकारी का फोन उस समय बंद रहा। ऐसे में दो घंटे तक कोई कार्य ही चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे फाल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। ऐसे में बिजलीघर के फीडर नंबर एक, तीन, पांच और सात भी बंद कर दिए गए। पूरा बिजलीघर ही ठप हो गया। इससे जुड़े 55 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। साढ़े छह घंटे तक लोगों ने बिजली संकट झेला। सुबह करीब साढ़े दस बजे बिजलीघर को चालू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-जेई ने उपभोक्ता से की अभद्रता-
घंटों बिजली गायब होने रेलवे रोड निवासी एक उपभोक्ता ने जेई को फोन किया। इस पर जेई ने उपभोक्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि वह उनका नौकर नहीं है जो बिजली आने जाने के बारे में बताए। इस मामले में उपभोक्ता ने अधीक्षण अभियंता से शिकायत की है।

इन इलाकों की आपूर्ति रही प्रभावित
टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, नगर पालिका मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, कोतवाली, तहसील रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलशन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंद्रानगर, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, ज्ञानलोक, कचहरी

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि केबल बॉक्स फटने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। साढ़े छह घंटे तक फीडर बंद रखने और उपभोक्ताओं से अभद्रता का संज्ञान लेकर, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed