फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students suffering from strike.

लेखपालों की हड़ताल से स्टूडेंट्स बेहाल

Tue, 13 Sep 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 13 Sep 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Students suffering from strike.
लेखपालों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

पिछले 23 दिन से लेखपालों की हड़ताल जारी है। उनकी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार ने अब तक कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। राज्यपाल ने भी इस हड़ताल को गैरवाजिब घोषित कर दिया है। ऐसे में लेखपाल संघ ने आंदोलन को और हवा देनी शुरू कर दी है। हड़ताल से स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन


हड़ताल के बाद से तहसील में सभी प्रकार के प्रमाणपत्र, खसरा खतौनी व भूमि संबंधी अन्य कार्य ठप हैं। लोगों की परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल हापुड़ तहसील में ही आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र के 7600 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन


इनमें 2877 आय, 2502 मूल निवास व 2221 जाति प्रमाणपत्र के आवेदन शामिल हैं। हड़ताल से अधिकतर युवा ही प्रभावित हैं। किसी की नौकरी अधर में है तो कई छात्र छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान युवा प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील से लेकर धरनास्थल तक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन फायदा नहीं हो रहा है। पंचशील नगर कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार का कहना है कि छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि घोषित की थी,

लेकिन हड़ताल के कारण स्टूडेंट्स के आय, जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। ऐसे में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन से वंचित रह गए। मोहल्ला गंज निवासी शाकिब हवारी भी प्रमाणपत्र न बनने के कारण छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए।

गांव ट्याला निवासी जावेद खान ने बताया कि उसे दिल्ली में एक सरकारी विभाग में जॉब के लिए आवेदन करना है, लेकिन मूल निवास व जाति प्रमाणपत्र न होने के कारण वह आवेदन नहीं कर पा रहा है।


इस संबंध में तहसीलदार सुभाष सिंह ने कहा कि हड़ताल के कारण तहसील में बड़ी संख्या में लोग प्रमाणपत्रों व अन्य कार्य के लिए आ रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण कार्य बाधित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed