{"_id":"587a40fd4f1c1b1729bac97d","slug":"student-will-register-themselves-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रजिस्टर में खुद हाजिरी लगाएंगे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रजिस्टर में खुद हाजिरी लगाएंगे बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 14 Jan 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे रजिस्टर में खुद अपनी हाजिरी दर्ज करेंगे। प्रमुख सचिव बेसिक के आदेश के बाद बीएसए ने खंड और नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
नई व्यवस्था से बच्चों की हाजिरी दर्ज करने में गड़गड़ी नहीं होगी। अब से पहले परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षक हाजिरी लगाते थे। अक्सर छात्रों की उपस्थिति कम होने पर शिक्षक खुद ही बच्चों की हाजिरी लगा देते थे,
विज्ञापन
लेकिन अब हाजिरी में यह गोलमाल नहीं चलेगा। प्रमुख सचिव बेसिक ने बीएसए को आदेश दिए हैं कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से बच्चों की हाजिरी का रजिस्टर बनाया जाए। इसमें बच्चे हस्ताक्षर कर हाजिरी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव बेसिक के इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। नगर और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए नया नियम बनाया गया है।