{"_id":"6411f3e94bd4f745610982b4","slug":"student-suicide-hapur-news-c-30-1-51879-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परीक्षा छूटने पर छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परीक्षा छूटने पर छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे फाटक के पास कक्षा नौ की एक छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार को बुखार आने के कारण उसका पेपर छूट गया था। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री गांव में ही पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार को उसकी विज्ञान की परीक्षा थी, लेकिन बुखार होने के कारण वह परीक्षा देने नहीं जा पाई। काम से घर आए पिता को जब परीक्षा छूटने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे डांट दिया। रात के समय परिवार के सभी सदस्य सो गए।
इसी दौरान छात्रा किसी समय रात में उठी और घर से निकल गई। रात में ही रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। सुबह राहगीरों ने किशोरी का शव ट्रैक पर पड़ा देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।