फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student elections five seats occupied independents

छात्रसंघ चुनाव में पांचों सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा

Sun, 04 Dec 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Student elections  five seats occupied  independents
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

राणा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष सहित सभी पांचों पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक ढंग से 39 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में तीन बूथों पर छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक मतदान चला। दो बजे से मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


शाम साढ़े तीन बजे परिणाम सामने आने शुरू हो गए। निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप तोमर ने 245 और उपाध्यक्ष पद पर रोहित रूहेला ने 355 वोट प्राप्त कर परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पद पर विकास कुमार, संयुक्त सचिव पर क्षमा शर्मा और कोषाध्यक्ष पर लवी चौहान निर्विरोध चुने गए। बाद में प्राचार्य डॉ. वागीश दिनकर और चुनाव अधिकारी ने सभी छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि 1372 छात्रों में 545 ने मतदान किया। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न होने पर छात्रों को बधाई दी।

अध्यक्ष पद पर जीते निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप तोमर ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि कोई भी स्टूडेंट प्रवेश से वंचित नहीं रहे। प्रतिवर्ष कॉलेजों में सीटें नहीं होने के कारण हजारों स्टूडेंट्स प्रवेश से वंचित रह जाते हैं

उपाध्यक्ष पद पर जीते निर्दलीय प्रत्याशी रोहित रूहेला का कहना है कि कॉलेज के विद्यार्थियों के हित में  कार्य करेंगे। हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।

सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए विकास कुमार ने बताया कि किसी भी हाल में छात्राओं का उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे। अगर उत्पीड़न होगा तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए उठाएंगी आवाज

संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुनी गईं क्षमा शर्मा ने बताया कि कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगी। साथ ही अनेक अव्यवस्थाओं को दूर करने की कोशिश भी करेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed