फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   student ban to exam due to not deposit fees.

फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा देने से रोका

Wed, 02 Mar 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 02 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
student ban to exam due to not deposit fees.
मोदीनगर रोड स्थित एक एकेडमी में पढ़ रहे दो भाइयों की फीस जमा होने पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा में नही बैठने दिया। सिर्फ फीस के कारण स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ दिया।
विज्ञापन


इससे दुखी पिता ने प्रधानाचार्य ने गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने एक नहीं सूनी। इसक बाद पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की है।

शांतिनगर निवासी रतनलाल त्यागी ने बताया कि उसके दो बच्चे आर्यन और यश पिछले छह साल से मोदीनगर रोड पर एक एकेडमी में पढ़ रहे हैं। वर्तमान में आर्यन त्यागी कक्षा चार और यश त्यागी कक्षा द्वितीय का छात्र है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी कारण से वह अपने बच्चों की फरवरी माह की फीस एकेडमी में जमा नहीं कर सके थे। इस संबंध में कई बार एकेडमी से उन्हें फीस जमा कराने के संबंध में नोटिस भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उसने प्रधानाचार्य को समस्या से अवगत कराया और जल्द ही फीस जमा करने की बात कही थी। आरोप है कि फीस जमा न होने के कारण प्रधानाचार्य ने उसके दोनों बच्चों को परीक्षा में बैठने से रोक दिया।

इस संबंध में वह प्रधानाचार्य से मिले तो उन्हें हड़का दिया गया। रतनलाल त्यागी ने प्रधानाचार्य की तानाशाही पर डीएम से शिकायत की बात कही है।

स्कूल में बच्चों को पढ़ाना है तो फीस जमा करनी ही होगी। इस संबंध में मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। - प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed