{"_id":"587f70f24f1c1bd804efed7a","slug":"stuck-in-led-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की फोटो में फंसी एलईडी की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की फोटो में फंसी एलईडी की रोशनी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के बिल काउंटरों से एलईडी बल्बों की बिक्री पर चुनाव आयोग का डंडा चल गया है। बल्ब के डिब्बे पर एक ओर मुख्यमंत्री की फोटो छपे होने से बल्बों की बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन
चुनाव बाद उपभोक्ताओं को सात और नौ वाट के एलईडी बल्ब मिल सकेंगे। बहरहाल उपभोक्ता बिल काउंटरों से मायूस होकर लौट रहे हैं। बिजली की बचत के लिए पीवीवीएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर एलईडी बल्ब बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
बाजार के मुकाबले काफी कम दाम पर बल्ब मिलने के कारण ग्राहक बड़ी संख्या में योजना का लाभ ले रहे थे। सात वाट का बल्ब 80 रुपये, नौ वाट का बल्ब 99 रुपये में दिया जा रहा था। आचार संहिता लागू होते ही बिल काउंटरों से एलईडी बल्ब बिक्री के स्टॉल हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिना सूचना दिए ही बल्बों की बिक्री पर रोक से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें बिल काउंटरों से मायूस लौटना पड़ रहा है। जबकि, निगम अफसर बिना डब्बे के भी बल्बों की बिक्री कर सकते हैं।
वहीं, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि एलईडी बल्बों की बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। आचार संहित का उल्लंघन न हो, इस उद्देश्य से यह परेशानी बन रही है।