फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   street lights.

अब दिन में नहीं जलेंगी शहर की स्ट्रीट लाइटें

Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
street lights.
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के बिजली पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटें अब दिन में नहीं जलेंगी। नगर पालिका ने 48.50 लाख रुपये की लागत से शहर में 100 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मित से इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। इसके अलावा शहर के हर कोने में अब एलईडी लाइटें भी लगवाई जाएंगी।

नगर पालिका ने पथ प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पोलों पर स्ट्रीट लाइटों को लगवाया गया है। आमतौर पर यह स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से निर्देश हैं कि दिन में किसी भी हालत में स्ट्रीट लाइटें न जलें। साथ ही विद्युत निगम द्वारा भी पालिका को अक्सर दिन में लाइटें जलने की शिकायत मिलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में स्ट्रीट लाइटें न जलें, इसके लिए अब नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइट मीटर कम कंट्रोलर लगाने का निर्णय लिया है। शहर में 100 स्थानों को चिह्नित कर वहां कंट्रोलर लगाए जाएंगे।

कंट्रोलर लगाने का प्रस्ताव शनिवार को नगर पालिका में हुई बोर्ड बैठक में रखा गया था। इसे सर्वसम्मित से पास कर दिया गया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही स्थानों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि मीनाक्षी रोड से होते हुए बुलंदशहर रोड पर निकलने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाकर वहां एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लगवाया जाएगा।


इसके अलावा मेरठ रोड पर भी एलईडी लाइटों को लगाया जाएगा। फ्रीगंज रोड से तहसील चौपला तक 42 पोलों पर एलईडी लाइटों को लगाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे स्थान जहां लकड़ी की बल्ली आदि लगाकर बिजली सप्लाई की जा रही है, वहां भी 250 विद्युत पोल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed