वकील और शकील में जमकर चले लाठी-डंडे: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप; महिलाओं को भी घसीटकर पीटा; देखें Video
घटना का एक वीडियो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा छत से बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने वीडियो फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित गांव धौलाना के मोहल्ला मदरसा में आपसी पारिवारिक विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान महिलाओं को गिरा गिराकर डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
मोहल्ला स्थित एक गली में वकील और शकील के बराबर बराबर मकान हैं। दीवार को लेकर दोनों परिवारों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रविवार को शकील पक्ष के लोगों ने दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। जिसका वकील पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। वकील पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिलाओं को सड़क पर घसीटकर डंडों से जमकर पीटा, जिसमें वकील की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना का एक वीडियो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा छत से बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने वीडियो फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया मामला संज्ञान में आया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान किया जाएगा।