{"_id":"58039f094f1c1b6f5128ddb1","slug":"srupnagr-burst-of-anger-on-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":" जलभराव पर फूटा जसरूपनगर के लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर फूटा जसरूपनगर के लोगों का गुस्सा
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम जसरूपनगर में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण रास्ते में जलभराव हो गया है। काफी समय से नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह से कोई सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आया है, जिससे नालियां गंदगी से अटीं पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी ओवरफलों होकर रास्ते में भर रहा है, जिससे लोगों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि रास्ते में जलभराव के कारण मच्छर जनित बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इसके अलावा रास्ते में जलभराव के कारण कई बार बच्चे और बड़े गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि प्रधान और अफसरों से शिकायत के बाद भी मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस दौरान ऊषा शर्मा, सुषमा, लक्ष्मी, विमल सिरोही, रजनी, विमला, आकाश वर्मा, पिंटू कुमार मौजूद रहे।
खड़ंजा नीचे होने के चलते नाली का पानी बाहर आ जाता है। खड़ंजे को ऊपर उठवाया जाएगा। साथ ही सफाई व्यवस्था जल्द ही दुरूस्त करा दी जाएगी। - वीरेंद्र, ग्राम प्रधान