{"_id":"57f7d1b74f1c1be54a26feab","slug":"spray-drug-dry-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के स्प्रे से सूखी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा के स्प्रे से सूखी धान की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीटों के प्रकोप से फसल को बचाने के लिए किसान ने दवा का स्प्रे किया। इससे पूरी फसल ही सूख गई। किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर के किसान पीतम ने एसडीएम आरएन पांडेय को शिकायती पत्र सौंपा है।
किसान का कहना है कि उसने अपने खेतों में धान की फसल बोई थी, जो लगभग पकने को तैयार है। फसल पर सुंडी कीट लग लग रहा था। फसल को बचाने के लिए उसने मीरा रेती में स्थित एक दुकान से दवाई खरीदी थी। दुकानदार के बताए अनुसार उसने दवाई का स्प्रे धान के खेतों में करवा दिया।
विज्ञापन
किसान का आरोप है कि स्प्रे करने के बाद फसल से कीट का प्रभाव कम होने की बजाए फसल की सूख गई। किसान के दुकानदार से शिकायत करने पर वह गाली-गलौज और अभद्रता कर रहा है। एसडीएम आरएन पांडेय ने मामले की जांच कराकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन