{"_id":"68c93c8978629c033702400e","slug":"speeding-canter-collided-with-another-vehicle-going-ahead-on-nh-9-one-died-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: एनएच-9 पर तेज रफ्तार कैंटर आगे जा रहे दूसरे वाहन से टकराया, चालक की मौत, आरोपी गाड़ी छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: एनएच-9 पर तेज रफ्तार कैंटर आगे जा रहे दूसरे वाहन से टकराया, चालक की मौत, आरोपी गाड़ी छोड़कर भागा
Tue, 16 Sep 2025 04:04 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Sep 2025 04:04 PM IST
सार
हादसे के बाद हाईवे पर एक साइड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक रिजवान को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सुल्तानपुर फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने आगे जा रहे दूसरे कैंटर से टकरा गया। इसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर एक साइड में वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटरों को हाईवे से हटवाकर पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। पुलिस दोनों कैंटरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह तड़के कैंटर चालक रिजवान खान (30) निवासी गांव सिरोही थाना भमोरा जिला बरेली अपने कैंटर को लेकर मेरठ से दिल्ली जा रहे थे। एनएच-09 स्थित सुल्तानपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर उनका कैंटर आगे जा रहे दूसरे कैंटर से टकरा गया, इसमें रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर एक साइड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक रिजवान को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटरों को हाईवे से हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस दोनों कैंटरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर दूसरे कैंटर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन