{"_id":"57fa5ccc4f1c1b7d5228e016","slug":"sp-s-bicycle-for-getting-registration-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल के लिए रजिस्ट्रेशन में हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल के लिए रजिस्ट्रेशन में हो रही वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सपा की साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम की समाजवादी साइकिल के लिए आप पात्र हैं लेकिन कागजात नहंी जुटा पा रहे हैं तो कोई बात नहीं। दो से चार सौ रुपये देकर आराम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। समाजवादी सरकार की साइकिल योजना में अधिकारियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा जोरों पर है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से पंजीकृत मजदूरों को साइकिल दी जा रही है। इस वर्ष हापुड़ जिले में 4210 साइकिलों को वितरण हो चुका है। अभी और साइकिलों को वितरण होना है। लेकिन जिले में श्रम विभाग में हो रहे पंजीकरण के लिए दो सौ से पांच सौ तक सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
इस योजना के लिए कुछ प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ रही है। श्रम विभाग से सीधे संपर्क करने पर मजदूरों को पहले तो चक्कर लगवाए जा रहे हैं। बाद में दलालों का सहारा लेकर दो सौ से पांच सौ रुपये तक वसूली कर इनका पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड निवासी जब्बार, अहसान व मोहम्मद अब्बास ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को फैक्स से की है। इनका आरोप है कि अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।
इस संबंध में श्रम निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि पंजीकरण के लिए मजदूर किसी के झांसे में न आएं। सीधे कार्यालय में संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। नियमानुसार सपा की साइकिल लेने के लिए पात्रों को 50 रुपये पंजीकरण व 50 रुपये शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क मांगता तो उसकी शिकायत करें।
सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर का कहना है कि सरकार ने यह योजना गरीबों के के लिए चलाई है। गरीबों से इसके लिए वसूली की जा रही है तो इसकी शिकायत हाईकमान से की जाएगी।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।