फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP-Congress coalition combat tri

सपा-कांग्रेस के गठबंधन से मुकाबला त्रिकोणीय

Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress coalition combat tri
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle

कांग्रेस और सपा का गठबंधन होने के बाद जिले की तीनों सीटों पर सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। रालोद के गठबंधन में शामिल न होने से प्रत्याशियों को थोड़ी कठिनाई होगी। गढ़ सीट से सपा के मौजूदा विधायक मदन चौहान, हापुड़ से कांग्रेस के मौजूदा विधायक गजराज सिंह और धौलाना से सपा विधायक धर्मेश तोमर गठबंधन प्रत्याशी होंगे।  

विज्ञापन


 हापुड़ विधान सभा सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस के विधायक गजराज सिंह हैं। पिछले चुनाव में गजराज सिंह ने बसपा के धर्मपाल सिंह को हराया था। इसका मुख्य कारण यह था कि इस सीट पर सपा की प्रत्याशी किरन आरसी जाटव कमजोर साबित हुईं तथा जमानत भी नहीं बचा पाई थीं।
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस को रालोद का समर्थन था।  इस बार सपा का कांग्रेस से गठबंधन है। ऐसे में गजराज सिंह को गठबंधन प्रत्याशी बनाया गया है। उनका चौथी बार चुनाव लड़ना तय है। जबकि सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख अब चुनाव मैदान से हट गए हैं। रालोद के अलग चुनाव लड़ने से गजराज सिंह का वोट बैंक पिछले चुनाव के मुकाबले बिखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लगता है कि वह भाजपा के विजयपाल आढ़ती और बसपा के श्रीपाल से तिकोना संघर्ष करेंगे। गढ़ और धौलाना की बात करें तो इन सीटों पर पिछले तीन बार के चुनावों में कांग्रेस का कोई वजूद नजर नहीं रहा है। पिछले चुनाव में दोनों ही सीटों पर सपा के धर्मेश तोमर और मदन चौहान जीते थे।

दोनों ही फिर से सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए हैं। सपा कांग्रेस का गठबंधन होने के बावजूद गढ़ में बसपा के प्रशांत चौधरी और भाजपा के कमल मलिक भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। रालोद प्रत्याशी वहां भी गठबंधन को प्रभावित करेगा।


ऐसे में इनका मदन चौहान से तिकोना मुकाबला होने के आसार हैं। जबकि धौलाना सीट पर सपा कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी धर्मेश तोमर को भाजपा के रमेश चंद तोमर और बसपा के असलम चौधरी से तिकोना संघर्ष का सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed