{"_id":"672e3e764af23630d101bc71","slug":"six-train-stop-in-garh-hapur-news-c-306-1-gha1001-110606-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार्तिक मेले के दौरान आठ ट्रेनों का होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार्तिक मेले के दौरान आठ ट्रेनों का होगा ठहराव
Fri, 08 Nov 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान छह एक्सप्रेस के साथ दो पैसेंजर ट्रेनों का गढ़ के रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।
स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा मेले में स्नान के लिए आते हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 13 से 16 नवंबर तक स्टेशन पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया गया है। जिनमें अवध असम एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली से बुलंंदशहर को जाने वाली पैसेंजर गाड़ी शटल को भी 13 से 15 नवंबर तक दिल्ली से गढ़ के लिए चलाया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद से गाजियाबाद तक चलने वाली मीमो ट्रेन को भी इस अवधि में दिल्ली तक चलाया जाएगा, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी हो सके।