फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six teams formed to prevent diseases.

बीमारियों की रोकथाम के लिए छह टीमें गठित

Fri, 13 May 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 13 May 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Six teams formed to prevent diseases.
मेडिकल - फोटो : demo pic

भीषण गर्मी में पांव पसार रहे संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ के केंद्र अधीक्षक ने डॉक्टरों की छह टीम गठित की हैं।

विज्ञापन


ये टीमें गांवों में बीमारी फैलने की सूचना पर पहुंचकर मरीजों का परीक्षण कर इलाज करेगी। मालूम हो कि ‘अमर उजाला’ ने हाल ही में कई गांवों संक्रामक बीमारियों के फैलने की खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य महकमे ने यह कार्रवाई की है।  
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही वायरल फीवर, डायरिया, खसरा व चर्म रोग का प्रकोप बढ़ जाता है। अभी हाल ही में एक गांव में बुखार से कई मौत की भी सूचना मिली थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बीमारी से बचाव के लिए छह टीम बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इनमें एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और दो अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। टीम के सदस्य सूचना मिलने पर गांव में जाकर रोगियों का उपचार करेंगे और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित करेंगे।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश यादव का कहना है कि गठित की गई टीमें सूचना मिलते ही प्रभावित गांवों में तुरंत पहुंचकर इलाज शुरू करेंगी और मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

साथ ही यह भी कहा कि फिलहाल केंद्र पर दवाओं की कोई कमी नहीं है। यदि दवाएं कम पड़ेंगी तो मंगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed