{"_id":"57728a004f1c1b0f3e79aa4a","slug":"six-hours-of-electricity-cuts-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में छह घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में छह घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौर बिजलीघर में खराबी आने से सोमवार की रात तीन घंटे तक शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिकारियों ने मुरादनगर बिजलीघर से आपूर्ति चालू कराकर तीन घंटे बाद करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की, तब लोगों को राहत मिली।
उधर, इसके बाद आंधी बारिश से रात तीन बजे से सुबह छह बजे तक आपूर्ति बंद रही। मंगलवार को दोपहर आपात कटौती के नाम पर दो घंटे बिजली गुल रही। प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र में 18 से 20 घंटे और गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा की है।
विज्ञापन
लेकिन भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल धड़ाम हो गया है। लोगों की माने तो बिजली आने जाने का समय ही निर्धारित नहीं है। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे मटौर बिजलीघर में खराबी आने से शहर के अधिकांश इलाके और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
इससे इस भीषण गर्मी में लोग तड़प उठे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मुरादनगर बिजलीघर से आपूर्ति चालू कर तीन घंटे बाद लोगों को राहत दिलाई। लेकिन रात करीब तीन बजे शुरू हुई आंधी बारिश से बिजली आपूर्ति फिर से बंद कर दी गई।
अधीक्षण अभियंता एके त्यागी को इस मामले की जानकारी देने पर उन्होंने सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति चालू कराई। उधर, मंगलवार दोपहर को भी दो घंटे की आपात कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया था।
सोमवार की शाम रोजा इफ्तार के समय और मंगलवार को सहरी के समय समूचे शहर की बिजली आपूर्ति गुल रहने से लोगों में आक्रोश है।
समाजसेवी फसीह चौधरी और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि प्रदेश सरकार जब रमजान के महीने में भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं करा सकती, तब सामान्य दिनों में क्या हालात होंगे, इसका इसी से अंदाज लगाया जा सकता है।