फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Showed business from bogus firms and grabbed ITC claim of Rs 4 crore

Hapur News: बोगस फर्मों से कारोबार दिखा हड़प लिया चार करोड़ का आईटीसी क्लेम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Showed business from bogus firms and grabbed ITC claim of Rs 4 crore
हापुड़। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग में पंजीकृत धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप का कारोबार करने वाली फर्म ने बोगस फर्मों से कारोबार दिखाकर करीब चार करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम (आईटीसी) हड़प लिया। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने फर्म पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच को तो मामला पकड़ में आया। इसमें बाद विभाग ने फर्म का 1.11 करोड़ रुपये का माल जब्त कर लिया है और मौके पर 32 लाख रुपये भी जमा कराए।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की थी। इसमें राजस्व को नुकसान करने वाली फर्जी कंपनियों और उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में एसआईबी टीम ने धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूएचएम एलॉयज नाम से एसजीएसटी के खंड तीन में पंजीकृत फर्म पर एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन


फर्म द्वारा बैटरियों के स्क्रैप का कारोबार किया जाता है। जहां पुरानी बैटरियों को गला कर लीड इंग्ट और प्लास्टिक को अलग अलग किया जाता है। फर्म द्वारा बोगस फर्मों से खरीद फरोख्त दिखाकर करीब चार करोड़ रुपये की आईटीसी हड़प ली गई। विभाग को शक हुआ तो एसआईबी टीम ने फर्म द्वारा खरीद फरोख्त करने वाली फर्मों की भी जांच की तो पता लगा कि जिन फर्मों से माल खरीदा गया था उनके पीछे से कोई खरीद नहीं की गई या फिर वह फर्म ही बंद हो चुकी है। ऐसे में स्क्रैप का कारोबार करने वाली फर्म द्वारा आईटीसी हड़प कर विभाग को चूना लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एसजीएसटी विभाग के खंड तीन में वित्तीय वर्ष 2024-25 में फर्म पंजीकृत हुई थी। फर्म पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की गई मामला पकड़ में आया। इसके बाद फर्म संचालक से 32 लाख रुपये विभाग के खाते में जमा करा लिए गए हैं और 1.11 करोड़ रुपये का लैड इंग्ट, बैटरी स्क्रैप का स्टॉक सीज किया गया। अभी मामले में जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद नोटिस भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed