फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Short circuit fire in thermocol manufacturing company in Hapur

Hapur : थर्माकॉल बनाने वाली कंपनी में शार्ट सर्किट से लगी आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ राख

Sun, 19 Mar 2023 02:33 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Mar 2023 02:33 PM IST
सार

रात 12 बजे आग लगी। जिसके चलते कंपनी में भारी नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

 

विज्ञापन
Short circuit fire in thermocol manufacturing company in Hapur
थर्माकॉल बनाने वाली कंपनी में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के धौलाना में शनिवार को हुई बारिश के चलते थर्माकोल बनाने वाली एक कंपनी में शार्ट सर्किट के दौरान देर रात आग लग गई। धू- धू कर जली आग से कंपनी में तैयार किए गए सामान के साथ कच्चा माल, मशीनें और शेड तबाह हो गए। औद्योगिक क्षेत्र के फेज- थ्री स्थित सी -45 में संचालित रोहताश स्टाई पैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राकेश पाण्डेय ने बताया कि थर्मोकोल की कंपनी का संचालन करते हैं और कंपनी में विभिन्न प्रकार की पैकिंग तैयार कर आर्डर पर माल भेजते हैं।

विज्ञापन


शनिवार शाम कंपनी में कार्य पूरा होने पर सभी मजदूर घर चले गए, देर रात हुई बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से 12 बजे आग लग गई ।जिसके चलते कंपनी में भारी नुकसान हुआ है। कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलने पर रात 1:00 बजे दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। अग्निशमन विभाग के प्रभारी फायर स्टेशन पिलखुआ सचिन बालियान ने बताया कि मौके पर तीन यूनिट बुलाई गई लगभग 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने वाली कंपनी में एनओसी नहीं थी। आग बुझाने के उपकरण भी नाम मात्र के मौके पर मिले। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है फिर भी आग लगने से कंपनी में भारी नुकसान हुआ है जिसका आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed