फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shooter students of JMS World School in Hapur district won gold medal in shooting competition

UP: जेएमएस के शूटर्स का मेरठ में दबदबा, स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा; हापुड़ का नाम किया रोशन

Fri, 08 Aug 2025 02:15 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 02:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निशानेबाज छात्रों ने शूटिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। सभी छात्र नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
 

विज्ञापन
Shooter students of JMS World School in Hapur district won gold medal in shooting competition
जेएमएस के शूटर्स का मेरठ में दबदबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निशानेबाजाें ने मेरठ के एमआईटी स्कूल में आयोजित सीबीएसई जोन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र दिव्यांश सिंह, वीर दीक्षित, सिद्धार्थ, प्रतीक तेवतिया ने एक से चार अगस्त तक आयोजित अंडर 14 श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब सभी छात्र नोएडा में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधक डॉ आयुष सिंघल ने उनकी सफलता की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया था। इस बार छात्रों ने और बेहतर प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन


विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिनमें रुद्र, अत्रिश, रुद्र प्रताप सिसोदिया, कार्तिक शर्मा, तेज कुमार, अनिरुद्ध, सौम्या चौधरी और रिद्धिमा सिरोही शामिल रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर निधि मलिक ने छात्रों के कोच अकुंश चौधरी के समर्पण और मेहनत की भी सराहना की। इस अवसर पर सचिव डॉ रोहन सिंघल ने भी छात्रों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed