फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shivshakti colony men protest

Hapur News: शिवशक्ति कॉलोनी में जलनिकासी बाधित होने पर हंगामा

Fri, 01 Nov 2024 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Nov 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
shivshakti colony men protest
हापुड़। शिवशक्ति कॉलोनी में शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा पानी की निकासी रोने पर सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे नाराज लाेगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और सभासद ने लोगों को समझाया, इसके बाद नाली में लगी रोक को हटाया गया। करीब चार घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कॉलोनी में करीब एक हजार लोग रहते हैं, लेकिन जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासी योगेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, रमेश गोयल, अनिल शर्मा आदि ने बताया कि लगभग 13 साल से कॉलोनी के घरों का पानी नाली के जरिए आगे जाकर रेलवे की भूमि में गिरता है। जबकि, नगर पालिका द्वारा टैक्स लेने के बाद भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण आए दिन विवाद होता है। कई बार लोगों के बीच आपसी विवाद भी हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह भी कॉलोनी के एक व्यक्ति ने नाली में ईंट-रोड़ी आदि डाल दीं। करीब नौ बजे सड़कों पर जलभराव होने लगा। त्योहार पर घरों के आगे जलभराव होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। संबंधित व्यक्ति के घर के बाहर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर सभासद नितिन पाराशर को भी बुलाया गया। पुलिस और सभासद के आगे भी लोगों में नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि कालोनी में हंगामे की जानकारी नहीं है। दिवाली के अवकाश समाप्त होने के बाद मौके पर जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। लोगों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed