{"_id":"687bd95bcd88a7546b0f167d","slug":"shivbhakt-on-highway-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127588-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आस्था, जुनून और जोश... गूंजा शिव नाम का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आस्था, जुनून और जोश... गूंजा शिव नाम का उद्घोष
Sat, 19 Jul 2025 11:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। भगवान भोले की भक्ति में मग्न होकर कांवड़िये आस्था, जुनून और जोश के साथ अपनी मंजिल की तरफ तेजी से बढ़ रहे है। शिव नाम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शनिवार को कांविड़यों की भीड़ से सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। इनकी सेवा के लिए जगह-जगह शिविरों का भी शुभारंभ हुआ।
शिवरात्रि नजदीक आते ही बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से जल उठाकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार कलश वाली कांवड़ का ट्रेंड बढ़ा है। कुछ कांवड़िये अकेले ही पग पर चलते दिखाई दिए तो कहीं भोले समूह में जाते नजर आए। कांवड़ के साथ ही तिरंगा और धार्मिक ध्वज भी लेकर चल रहे हैं। बम बम भोले, हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शहर का वातावरण शिवमय हो रहा है।
कांवड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
रेलवे पार्क के पीछे कर्मचारियों ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विश्राम स्थल, स्वच्छ पेयजल, भोजन, प्रसाद, और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछले 20 वर्षो से रेलवे कर्मचारी और स्थानीय शिवभक्त मिलकर कांवड़ियों की सेवा करते हैं। इस मौके पर एडीईएन संजीव बंसल, आईओडब्ल्यू विपिन त्यागी, एचआई हरिपाल मीणा, सीआईटी विनीत शर्मा, आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार यादव, प्रदीप गोस्वामी, अनिल शर्मा, महेश चंद शर्मा, चंद्रपाल नागर, कपिल, केएल मीणा, सुनील शर्मा, हरिचरण मीणा आदि मौजूद रहे। वहीं हाफिजपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने हवन कर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
आवास विकास रेलवे पुल से दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद
सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण आवास विकास स्थित रेलवे पुल पर दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। शिवरात्रि तक पुल पर सिर्फ कांवड़ियों का ही आवागमन होगा। ऐसे में आवास विकास पर रेलवे लाइन पार जाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर का सहारा लेना पड़ेगा।