{"_id":"64fa05ed5fcea88e3c013f07","slug":"service-road-from-ganga-expressway-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2728-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : किठौर रोड पर सर्विस रोड के लिए 11 को होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : किठौर रोड पर सर्विस रोड के लिए 11 को होगी महापंचायत
Thu, 07 Sep 2023 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। किठौर रोड पर गांव अटौला के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर उतार चढ़ाव (सर्विस रोड) की मांग को लेकर 11 सितंबर को महापंचायत होगी। इसमें 50 से अधिक गांवों के लोग शामिल होंगे। भाकियू टिकैत के आह्वान पर महापंचायत हो रही है, अधिकारियों ने मांग नहीं मानी तो काम रुकवाने का एलान किया जा सकता है।
किठौर रोड से होकर मेरठ, हापुड़ के हजारों लोगों का रोजाना आवागमन होता है। करीब 50 गांवों के लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। मेरठ के बिजौली से शुरू होकर हापुड़ के 29 गांवों से गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे अटौला गांव के पास ही किठौर रोड को क्रॉस कर रहा है। लेकिन यहां उतार चढ़ाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
अटौला में ही एलएंडटी का कार्यालय भी है, स्थानीय ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सर्विस रोड दिलाने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह व प्रदेश सचिव चौधरी उदयवीर सिंह मुखिया ने कहा कि 11 सितंबर को अटौला में महापंचायत प्रस्तावित हैं। इसमें हजारों लोग शामिल होकर, उतार चढ़ाव दिलाने की मांग उठाएंगे। सक्षम अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी जाएगी। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्य रुकवाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने जिले से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों और सर्विस रोड दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड बनने से ही क्षेत्रों का विकास होगा और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंंध में एनएचएआई और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मांग रखी जा चुकी है, अब यदि सर्विस रोड नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।