फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   security on December six will

छह दिसंबर पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Sun, 04 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 security on December six will
छह दिसंबर पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : Demo Pic

छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की 24 वीं वर्ष गांठ व डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को लेकर पुलिस व प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


खुफिया विभाग विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है। प्रशासन ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा दिया गया था।
विज्ञापन


तब से हिंदू संगठन इस दिन शौर्य दिवस मनाते हैं। विहिप ने इस बार भी शौर्य दिवस मनाने का एलान किया है। इसके अलावा इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने छह दिसंबर को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। खुफिया विभाग भी हर गतिविधियों पर पैनी निगाह रखे हुए है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

एडीएम रजनीश राय ने बताया कि छह दिसंबर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

कुल 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश हैं कि अपने क्षेत्र में मौजूद रहें और हर गतिविधि पर निगाह रखें। पुलिस अफसरों के साथ संपर्क में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed