फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sdm inspection

Hapur News: सिखेड़ा सीएचसी में गंदगी देख एसडीएम नाराज

Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
sdm inspection
सिंभावली। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बृहस्पतिवार को गांव सिखेड़ा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी का लेखाजोखा न मिलने पर सीएमओ को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


दोपहर को सीएचसी पहुंची एसडीएम साक्षी शर्मा ने अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ही यदि गंदगी होगी तो आप बीमारी को कैसे भगा सकते हैं, इसको लेकर सतर्क होना चाहिए। उन्होंने सीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी का लेखाजोखा न मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने कहा कि इस बारे में सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। एसडीएम ने औषधि भंडारण कक्ष, लेबर रूम और ओपीडी कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, मरीजों से वार्ता की। अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन और नाश्ते के बारे भी जानकारी ली। एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी को अस्पताल में आने वाले रोगियों को सरकार की योजना को बारे में जानकारी देने और बेहतर व्यवहार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed