फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sdm inspection

Hapur News: निरीक्षण में बंद मिले गेहूं के तीन क्रय केंद्र, एसडीएम ने दिया नोटिस

Mon, 14 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
sdm inspection
हापुड़। गढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में गेहूं खरीद के लिए बने चार केंद्रों में से तीन के प्रभारी सोमवार को केंद्र बंद कर चले गए। गेहूं लेकर पहुंचे किसान इंतजार कर मायूस लौट गए। इसी बीच एसडीएम सदर ने छापा मार दिया। केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों में घोर लापरवाही पर डीएम भी नाराज हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले तीन साल से जिला गेहूं की खरीद में पिछड़ रहा है। चार अप्रैल से जिले 32 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कराई गई है। इस बार जिले को 18 हजार एमटी (मीट्रिक टन) गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। बाजार में भी दाम गिरकर, अब एमएसपी के आस पास ही आ गए हैं। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर गेहूं अधिक मात्रा में पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन


शासन और प्रशासन द्वारा केंद्र प्रभारियों को व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लेकिन केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से दस दिन में सिर्फ 2300 क्विंटल ही गेहूं की खरीद हो सकी है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम सदर ईला प्रकाश श्रीवास्तव ने नवीन कृषि मंडी में बने चार केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में मंडी में स्थित खाद्य विभाग के दो केंद्र और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र बंद मिला। जबकि चौथे केंद्र पर तोल चालू थी। इस लापरवाही पर एसडीएम ने डीआरएमओ को पत्र लिखकर, जवाब मांगा है। साथ ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी है। तहसील स्तर पर भी टीमों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उधर, डीआरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर, जवाब मांगा जा रहा है।


तीन साल में गेहूं खरीद की स्थिति-

वर्ष केंद्र खरीद किसान भुगतान

2022-23 29 846 एमटी 669 170

2023-24 32 745 एमटी 276 158

2024-25 32 2623 एमटी 1128 602

(नोट : भुगतान की राशि लाख रुपये में है।)



इन केंद्रों पर हो रही खरीद-

हापुड़ के नवीन मंडी में दो, उप मंडी परिसर गढ़, बी पैक्स समिति पूर्वी असौड़ा, डहाना, अल्लीपुर, मोरपुर भटियाना, अनवरपुर, मीरपुर कला, खेड़ा तिसौली, सपनावत, हसनपुर, समाना, इकलैडी, बक्सर, गोहरा, जखेड़ा रहमतपुर, हरौड़ा, झड़ीना, देवली, पलवाड़ा, नेकनामपुर, गढ़ नंबर दो, सलारपुर, भदस्याना, आलमनगर, धौलाना, गढ़ मंडी, एफएसडी, नवीन मंडी हापुड़ पर केंद्र बनाए गए हैं।


कोट -
गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में बने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें तीन केंद्र बंद मिले हैं, इस मामले में नोटिस जारी किया है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। - ईला प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed