{"_id":"57cb00914f1c1bd4352cbd4d","slug":"screws-tightened-on-simbhaoli-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने भुगतान बकाया होने पर सिंभावली चीनी मिल पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने भुगतान बकाया होने पर सिंभावली चीनी मिल पर कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
sugar
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली शुगर मिल की ओर से गन्ना किसानों का बकाया नहीं देने पर गन्ना विभाग ने कई गांवों का रकबा काटकर दूसरे चीनी मिल को देगा। इसके चलते मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
सिंभावली गन्ना समिति के राजीव सेठ ने शनिवार को बताया कि सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन अब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर पाया है।
गन्ना आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन शुगर मिलों ने किसानों के गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है उनके क्षेत्र का गन्ना अन्य जनपदों की चीनी मिलों को आवंटित कर दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिंभावली शुगर मिल की गन्ना मूल्य भुगतान की खराब स्थिति को देखते हुए सिंभावली मिल क्षेत्र के गांव बलवापुर, बदरखा, बागड़पुर, अल्लाबख्शपुर, सलारपुर, पलवाड़ा, चित्तौड़ा, सिकंदरपुर, मुहम्मदपुर के क्रय केंद्रो का गन्ना चंदनपुर शुगर मिल के लिए आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसीओ नमिता कश्यप ने बताया कि सिंभावली शुगर मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न होने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।