पुलिस हो तो ऐसी: सुनसान रास्ते में खराब पड़ी छात्राओं की स्कूटी, ऊपर से पेपर का वक्त; 'वर्दी' में पहुंचे मसीहा
छात्राओं ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
Please wait...
विस्तार
बुलंदशहर से हापुड़ के एलएन पब्लिक स्कूल में पीईटी की परीक्षा देने आ रही दो छात्राओं की स्कूटी हापुड़ पहुंचने से पहले ही खराब हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे थाना देहात प्रभारी ने कार रुकवाकर समय रहते छात्राओं को अपनी कार से सेंटर तक पहुंचाया और उनकी छात्राओं की स्कूटी भी समय रहते ठीक कराकर छात्राओं को सौंपी।
गश्त पर थे थाना प्रभारी
देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वे शनिवार को गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें सुनसान रास्ते पर स्कूटी को स्टार्ट करने की कोशिश कर रही दो छात्राएं नजर आईं। पास जाकर कारण पूछने पर छात्राओं ने बताया कि वे एलएन पब्लिक स्कूल में पीईटी की परीक्षा देने जा रही हैं और स्कूटी खराब हो गई है।
छात्रों ने किया धन्यवाद
थाना प्रभारी ने तुरंत अपनी जीप से दोनों छात्राओं को सेंटर पहुंचाया और एक सिपाही के माध्यम से उनकी स्कूटी भी ठीक कराकर छात्राओं के सेंटर तक पहुंचवाई। छात्राओं ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।