{"_id":"681e32ebb8a8b70e4a068c56","slug":"scam-of-three-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-114596-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले तीन लाख रुपये
Fri, 09 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी युवक के खाते से ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर करीब तीन लाख रुपये की नकदी निकाल ली। जानकारी होने पर पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी फुरकान ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका नगर की बैंक शाखा में खाता है। उसने बताया कि उसके पास अनजान युवक का फोन आया, जो अपने आप को बैंक का अधिकारी बता रहा था। आरोपी ने उसका खाता बंद होने की बात कही और ओटीपी भेजकर उसका नंबर पूछ लिया। उसके बाद उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक से रुपये निकालने जाने का मैसेज देखकर वह दंग रह गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।