{"_id":"651c4616c44d88c00e0524f8","slug":"scam-of-40-thousand-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-1813-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फोन पर लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फोन पर लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 40 हजार
Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के चेंटा वाली मढैया निवासी युवक से साइबर ठगों ने दोस्त बनकर फोन पर बात की और बाद में लिंक भेजकर खाते से 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। ठगी का शिकार होने के बाद पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहित सैनी ने बताया कि 29 सितंबर को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई थी, जिस पर दोस्त बनकर एक युवक बात करने लगा। शातिर ठग ने अपने आप को परेशानी में घिरा बताकर 10 हजार रुपये उधार मांगे। उसने आरोपी द्वारा बताए गए नंबर पर चार हजार रुपये भेज दिए। जिसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसके माध्यम से छह हजार रुपये भेजने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते में मौजूद 36 हजार की रकम भी निकाल ली। मोबाइल पर संदेश आने पर उसे इसका पता चला। जिसके बाद उसने आरोपी के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह मोबाइल नंबर बंद मिला। कई बार कोशिश करने पर भी आरोपी से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम टीम के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।