फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 30 lakh rupees

Hapur News: 30 लाख के घोटाले में डीएम ने दिए जांच के आदेश

Mon, 24 Jul 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
scam of 30 lakh rupees
सिंभावली। गांव वैठ की पूर्व प्रधान और तत्कालीन पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों में 30 लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर डीएम ने जांच का आदेश देते हुए एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वैठ निवासी रईस, आदिल, इसरार समेत अन्य ग्रामीणों ने कई माह पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधान शमीम बेगम पर अपने संबंधियों को तीस लाख रुपये का लाभ फर्जी तरीके से पहुंचाने और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। जिसके पक्ष में ग्रामीणों ने अपने शपथपत्र दाखिल करते हुए उस बैंक शाखा के स्टेटमेंट की छायाप्रति भी लगाई थी, जिसके माध्यम से यह भुगतान किया गया। इसके अलावा पूर्व प्रधान और उनके खानदान के लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल भी न्यायालय में प्रस्तुत की गई। डीएम प्रेरणा शर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सहायक अभियंता जल निगम प्रथम को निर्देशित किया है कि पूर्व प्रधान शमीम बेगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर पूर्व में प्राप्त शिकायती पत्रों पर जिला स्तर से जांच की जा चुकी है। जिन बिंदुओं पर जांच हो चुकी है, उनको छोड़कर अन्य बिंदुओं पर जांच की जाए और एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। वहीं पूर्व प्रधान शमीम बेगम का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं, गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed