फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   save 17 people in ganga

Hapur News: गंगा में डूब रहे 17 शिवभक्तों को बचाया

Sat, 15 Jul 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 15 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
save 17 people in ganga
गढ़मुक्तेश्वर। शिवरात्रि पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के दौरान डूब रहे 17 कांवड़ियों को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं नावों और खंभों पर चढ़कर स्टंट और बेरिकेडिंग क्षतिग्रस्त कर रहे करीब एक दर्जन युवाओं को पुलिस ने समझाबुझा कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


सीलमपुर दिल्ली निवासी वेदप्रकाश, हापुड़ निवासी कपिल, सचिन, आशीष, राहुल, अमित, गांव रसूलपुर निवासी उदित, बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी योगेंद्र, कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपाई निवासी करन, अमरोहा निवासी सुनील, सिंभावली निवासी अजित, जोनी, मेरठ निवासी भारत, खरखौदा निवासी नितिन, जनपद अमरोहा के गजरौला निवासी राहुल समेत अन्य शिवभक्त शनिवार को ब्रजघाट कांवड़ लेने आए थे। जो बेरिकेडिंग पार कर गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान तेज बहाव में बहने से सभी गंगा में डूबने लगे। तट पर मौजूद पालिका द्वारा तैनात गोताखोर मल्लाहों ने सभी 17 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


स्टंट करने वालों को समझाया

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गंगा के उफान के चलते मुख्य स्नानघाट पर फ्लोटिंग बेरिकेडिंग लगाई गई है। इसके अलावा स्नानार्थियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से बेरिकेडिंग पार न करने की भी हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ शरारती युवक नावों और गंगा में लगे सोलर लाइट के खंभों पर चढ़कर स्टंट करते हुए सेल्फी खींच रहे थे। वहीं कुछ युवाओं ने बेरिकेडिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी। सभी को कड़ी हिदायत देते हुए वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed