फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Saturday night was the coldest in the season, temperature was four degrees

Hapur News: सीजन में सबसे सर्द रही शनिवार की रात, चार डिग्री रहा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saturday night was the coldest in the season, temperature was four degrees
रेलवे रोड पर कोहरे में  जेकेट  पहनकर जाती युवती। संवाद
हापुड़। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सर्द हवाओं के साथ गलन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। लोहड़ी की रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय धूप खिलने से कुछ देर के लिए राहत मिली, शाम होते ही फिर से ठिठुरन बढ़ने लगी। कड़ाके की ठंड से शहरवासियों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


रविवार सुबह को शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता पांच फिट तक रह गई। कई जगह-जगह अपने सामने कुछ नजर नहीं आ रहा था। सुबह करीब दस बजे से सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों ने अपने वाहन पेट्रोल पंप, होटल, टोल आदि पर खड़े कर कोहरा कम होने का इंतजार किया। मजबूरी में चलने वाले वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, इसके बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने लगा। दोपहर एक बजे के बाद धुंध और कोहरा छटने पर आसमान में हल्की धूप खिली। धूप के निकलते ही घरों में कैद लोग घरों की छतों पर आ गए। रविवार को अवकाश होने के कारण धूप खिलने के बाद पार्कों में भी धूप सेकने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। छुट्टी होने के कारण सुबह शाम बच्चे और अन्य लोग घरों में बिस्तर में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम ढलते की धूप गायब हो जाने के बाद फिर से गलन बढ़नी शुरू हो गई। सर्दी के कारण दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। बाजारों और रास्तों में लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर करते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि लोहड़ी की रात जनवरी माह की सबसे सर्द रात थी। सर्दी का सितम अगले एक सप्ताह तक लोगों को परेशान करेगा। मौसम में बदलाव न होने के कारण अभी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।


-----

कल खुल जाएंगे स्कूल, अभिभावकों की बढ़ी चिंता-

जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार तक कक्षा नौ तक के बच्चों की छुट्टी के आदेश है। यह समय सीमा सोमवार को समाप्त हो जाएगी। इसके कारण मंगलवार को बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। ऐसे में कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए जहां बच्चे दहशत में हैं वहीं अभिभावकों की भी चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अभिभावक कुछ दिन और अवकाश की मांग कर रहे हैं।

--------

24 घंटे में तापमान की स्थिति



समय न्यूनतम तापमान

शनिवार शाम 6 बजे 12 डिग्री

शनिवार शाम 10 बजे 7 डिग्री

शनिवार रात 2 बजे 4 डिग्री

रविवार सुबह 6 बजे 5 डिग्री

रविवार सुबह 10 बजे 11 डिग्री

रविवार दोपहर 2 बजे 17 डिग्री

रविवार शाम 6 बजे 12 डिग्री

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed