फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sarraf block train today

सर्राफ आज रोकेंगे ट्रेन

Tue, 29 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 29 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sarraf block train today
हापुड़ के सर्राफा बाजार में चल रही हड़ताल के समर्थन में पहुंचे विधायक गजराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को सर्राफा कारोबारी बाइक रैली निकालकर विरोध जताएंगे। वे ट्रेन रोककर भी प्रदर्शन करेंगे। 27वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा। वहीं कांग्रेेस विधायक गजराज सिंह सोमवार को सर्राफा बाजार पहुंचे और उनके आंदोलन को समर्थन दिया।

विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य बाजार में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि हापुड़ जिले के 30 हजार लोग भाजपा की सदस्यता छोड़ देंगे।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने बताया कि मंगलवार को सर्राफा बाजार से बाइक रैली सुबह 11 बजे निकलेगी और रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। शहर की विभिन्न एसोसिएशनों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक गजराज सिंह भी सर्राफा बाजार पहुंचे और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नए नए टैक्स लगाकर व्यापारियों को बर्बाद करना चाह रही है। उप प्रधान सन्नी जैन, अजय मंगल, गौरव अग्रवाल, संदीप गोयल, अमर शर्मा, विवेक शर्मा, जितेन्द्र सेठी आदि रहे।


उधर, पिलखुवा में  सर्राफा व्यापारी मोहल्ला मंडी में एकत्र हुए। व्यापारी नेता दिनेश खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश, धीरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विक्की, सोनू वर्मा, गणपत, आदेश, संजय, उमेश, आशीष वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed